अनुकृति ने मां के लिए जीता ताज
Share:

तमिलनाडु की अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का ताज को अपने नाम कर लिया है। अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हराकर इस ताज पर कब्जा जमाया। अनुकृति ने यह ताज  ​जीतकर अपना बेटी होने का फर्ज निभाया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बड़े मुश्किल हालातों में उन्हें पाला। उनकी मां सिंगल पैरेंट हैं। जब वह मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट कर रही थीं, तो केवल मां ही थीं, जिन्होंने उनका साथ दिया। अनुकृति ने बताया कि मां के अलावा कोई नहीं था, जिसने मेरा समर्थन किया। असफलता ने मुझमें आत्मविश्वास जगाया और सफल होने को प्रेरित  किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

एक सवाल के जवाब ने यह खिताब उनके नाम कर दिया।  अनुकृति जितनी खूबसूरत हैं, उनका जवाब भी उतना की प्रेरक था। जब निर्णायक मंडल ने उनसे पूछा कि वह सफलता और असफलता में से किसे टीचर मानती हैं, तो अनुकृति ने असफलता को शिक्षक बताया। अनुकृति ने कहा कि उनका मानना है कि असफलता टीचर है, क्योंकि यदि व्यक्ति लगातार सफल होता रहता है, तो उसकी प्रगति वहीं रुक जाती है और वह आगे कोई कोशिश नहीं करता। वहीं असफलता आगे बढ़ने की और हार पर विजय पाने का जज्बा देती है। असफलता से सबक लेकर व्यक्ति आगे बढ़ता है और सफलता के शिखर को चूमता है। उनका यह जवाब सुन निर्णायक मंडल विस्मित  हो गया और उन्हें मिस इंडिया चुन लिया गया।  

अनुकृति 19 साल की हैं और इस समय फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। वह बीए सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। पेशे से वह खिलाड़ी और डांसर हैं। उन्हें बाइक चलाना बेहद पसंद है और वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। इस खिताब को जीतने के बाद अनुकृति मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल, कुनाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे।

फेमिना मिस इंडिया के मंच पर बेबो के डांस परफॉर्मेंस ने लगाई आग

19 साल की अनुकृति वास बनीं 'मिस इंडिया 2018'

जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं मिस इंडिया मानुषी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -