नशे में धुत स्टूडेंट ने कार से मारी टक्कर, बुजुर्ग की गई जान
नशे में धुत स्टूडेंट ने कार से मारी टक्कर, बुजुर्ग की गई जान
Share:

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में बेलगाम कार ने कहर ढहा दिया। कार को एक विद्यार्थी चला रहा था जो कि बीबीए का छात्र था। दुर्घटना के समय यह विद्यार्थी नशे की हालत में था। दरअसल अपनी कार को चलाते हुए इस युवक ने करीब 3 स्थानों पर टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 21 वर्षीय आरोपी ऋषभ दिल्ली के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालय के तहत महाविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का विद्यार्थी है। वह एक कारोबारी का पुत्र है। घटना की जानकारी लगभग 6.30 बजे मिली।

इस मामले में डीसीपी पश्चिम पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान 40 वर्ष के कामेश्वर प्रसाद और 67 वर्ष के अश्विनी आनंद के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्ष के संतोष के तौर पर हुई। यह अपना बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -