डिवाइडर की टक्कर से इंजीनियर की मौत, सामान लेकर भागा चालक
डिवाइडर की टक्कर से इंजीनियर की मौत, सामान लेकर भागा चालक
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे है जिसे देखकर लगता है की अब दिल्लीवासियों के अंदर मानवता नही बची है। बीते शुक्रवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसे देखकर अब लगने लगा है की दिल्ली अब मर्यादा की सीमा लांघ चुकी है।

पेशे से 42 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुबोध श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ ऑटोरिक्शा से लौट रहे थे, तभी अचानक डिवाइडर से टकराकर ऑटो का एक्सीडेंट हो गया। ऑटो चालक मदद करने के बजाए उनका सामान लेकर फरार हो गया। इस घटना में बुरी खबर यह है की सुबोध की मौत हो गई है। जानकारी से पता चला है की बिहार में छठ पर्व मनाकर सुबोध अपनी पत्नी सुषमा और बेटे प्रियन के साथ सीमांचल एक्सप्रेस से शुक्रवार रात दिल्ली वापस लौटे। पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने घर जाने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर से ऑटो लिया।

चालक की लापरवाही के चलते ऑटो डिवाइडर से जा टकराया। खून अधिक बहने के कारण सुबोध ने दम तोड़ दिया, सुबोध की पत्नी को होश आया तो उसने देखा की चालक ने अपना पलटा हुआ ऑटो सीधा किया और सामान लेकर फरार हो गया। ऑटो पलटी खाकर सुबोध के ऊपर आ गया था जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीटा भी घायल हुआ है।

सुषमा ने बताया की चालक हमारी मदद करने की बजाय सामान ऑटो में रखकर भाग गया। हलकी की अभी तक इस बारे में पता नही चल पाया की चालक कौन है लेकिन संबंधित थाने की पुलिस तलाश में जुटी है। चालक के मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -