भाजपा सरकार बनी तो नहीं होगी बांग्लादेशी घुसपैठ
भाजपा सरकार बनी तो नहीं होगी बांग्लादेशी घुसपैठ
Share:

गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने असम में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि असम से सटी बांग्लादेशी सीमा से होने वाली घुसपैठ के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इस घुसपैठ को रोका जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार असम के विकास के लिए कार्य कर रही है। उत्तर-पूर्व का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यदि राज्य में भी भाजपा और असम गणपरिषद की सरकार आई तो असम से सटी बांग्लादेश सीमा पर कड़ी सुरक्षा की जाएगी। इसे पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। जिससे घुसपैठ रोकी जा सके। इस मामले में उन्होंने ट्विटर पर ट्विट भी किया।

शाह ने कहा कि यदि भाजपा गठबंधन सरकार आई तो घुसपैठ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी में हिम्मत है तो वे घुसपैठ को रोककर दिखाऐं। उन्होंने असम में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की उनका कहना था क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम को देश का समृद्ध राज्य बनाना चाहते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -