स्वार्थ के लिए लालू - नीतिश ने किया जेपी के सिद्धांतों से समझौता: शाह
स्वार्थ के लिए लालू - नीतिश ने किया जेपी के सिद्धांतों से समझौता: शाह
Share:

सारण/रोहतास: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कहा कि नीतिश और लालू ने सत्ता के लिए जेपी की विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बात समझ में नहीं आ रही है कि कोई व्यक्ति आखिर इतना कैसे बदल सकता है। जेपी, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर द्वारा कांग्रेस विरोध के सिद्धांतों से समझौता कर सकती है। 

उन्होंने कहा कि जेपी के सिद्धांतों से इन लोगों द्वारा केवल सत्ता के लिए समझौता किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा कांग्रेस का विरोध जताया गया है। जिस जेपी ने स्वार्थ से प्रेरित कांग्रेस का विरोध किया था उसी कांग्रेस का साथ देकर जेपी के सिद्धांतों का मखौल उड़ाया जा रहा है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कांग्रेस का साथ देकर स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -