लोग भारत को भारत माता के तौर पर देखें ऐसे प्रयास करेगी BJP
लोग भारत को भारत माता के तौर पर देखें ऐसे प्रयास करेगी BJP
Share:

नई दिल्ली : भारत माता की जय के मसले पर देश की राजनीति गर्म हो गई है। यही नहीं जहां हिंदूवादी और अन्य राजनीतिक दल इस मामले में उग्र हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कहा गया है कि 99 प्रतिशत लोग भारत माता की जय बोलने को लेकर सहमत हैं। भारतीय जनता पार्टी का दल अन्य लोगों को भी भारत को माता के स्वरूप में देखने और भारत माता को लेकर उनके विचारों को सकारात्मक करने को लेकर प्रयास करेगी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मसले पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अफजल गुरू की बरसी मनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह तो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।

ओवैसी द्वारा भारत माता की जय न बोलने के मामले में भी अमित शाह ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी बात से कोई गद्दार तो नहीं हो जाता लेकिन यह नारा तो भाजपा के सरकार में आने से पहले से ही बोला जा रहा है। उनका कहना था कि कई ऐसी बातें हैं जिन पर पार्टी विचार करेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -