पीतांबरा के दरबार में पहुंचे शाह और नाथ
पीतांबरा के दरबार में पहुंचे शाह और नाथ
Share:

दतिया :  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्र सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार की सुबह पीतांबरा के दरबार में पहुंचे। यहां दोनों ने पूजन अर्चना कर देश के लिये सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। गौरतलब है कि दतिया स्थित पीतांबरा पीठ देश की प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ है तथा विशेष अवसरों के साथ ही हर दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

यूपी के झांसी में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया है। रविवार को ही इसका शुभारंभ हुआ। झांसी पहुंचने के पहले शाह और राजनाथ पीतांबरा पीठ दर्शन करने के लिये आये थे। दर्शन करने के बाद दोनों कार से झांसी के लिये रवाना हुये। मध्यप्रदेश के दतिया आगमन पर दोनो नेताओं का स्वागत किया गया।

पीतांबरा पीठ पर केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र समेत थावरचंद गेहलोत आदि भी उपस्थित थे, जबकि हवाई पट्टी पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने किया।हवाई पट्टी पर अन्य कई बीजेपी नेता भी मौजूद थे।

दतिया महोत्सव में गूंजेंगे सुनिधि के स्वर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -