Feb 20 2016 12:20 PM
पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री अमित मित्रा को जीएसटी के लिए मंथन करने वाली राज्यों के वित्तमंत्रियों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति एक अधिकार प्राप्त समिति है। मित्रा का चुनाव केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की मौजूदगी में किया गया। दरअसल मित्रा केरल के वित्तमंत्री के एम मणि की जगह पर पदभार संभालेंगे।
दरअसल मणि को बीते वर्ष नवंबर में भ्रष्टाचार के आरोप में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मित्रा का चयन राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में मित्रा राजनीति में आए। तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने के बाद उन्हें वित्तमंत्री नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल से किसी राज्य का वित्तमंत्री अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष होता है। वाम दलों की सरकार के दौरान तत्कालीन वित्तमंत्री असीम दास गुप्ता इस समिति के अध्यक्ष थे। बिहार के तत्कालीन वित्तमंत्री सुशील मोदी भी इस समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED