कन्हैया को मारने की धमकी देने वाले अमित जानी पुलिस हिरासत में
कन्हैया को मारने की धमकी देने वाले अमित जानी पुलिस हिरासत में
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अमित जानी को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने अमित को पकड़ लिया, यही नहीं अमित पर डीटीसी बस में पिस्टल रखवाने का भी आरोप है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद को जान से मारने की धमकी भी दी गई। अमित उत्तरप्रदेश नवनिर्माण सेना का अध्यक्ष बताया गया है। 

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को डीटीसी बस में लावारिस बैग मिला जिसमें पुलिस को एक पिस्टल और एक पत्र मिला था। इस पत्र में कन्हैया और उमर को मारने की धमकी भी दी गई थी। इस पत्र में अमित जानी द्वारा हस्ताक्षर किया गया था।

उल्लेखनीय है कि अमित जानी पर वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़ने का आरोप भी था। उसने और उसके साथियों ने मूर्ति तोड़ने के बाद वहां पर पर्चे भी फेंक दिए थे। पुलिस ने अमित जानी को पकड़कर जेल भेज दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -