भारत का खंडित नक्शा बेचने का अमेज़न पर लगा आरोप
भारत का खंडित नक्शा बेचने का अमेज़न पर लगा आरोप
Share:

नईदिल्ली। ईकाॅमर्स वेबसाईट अमेज़न को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। दरअसल अमेज़न पर आॅनलाईन मार्केट में भारत का खंडित नक्शा ही बेचा जा रहा है। ऐसे में विवाद ट्विटर पर सामने आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमेजन से इस तरह के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विट कर विरोध किया।

गौरतलब है कि पहले भी अमेजन को लेकर विवाद की स्थितियां बनी थीं दरअसल एक बार अमेज़न पर तिरंगे से युक्त डोरमैट उपलब्ध था। जिसे लेकर जमकर बवाल मचा था। इतना ही नहीं राष्ट्रपति महात्मा गांधी का भी अपमान इस वेबसाईट पर होने के आरोप लगे थे। ईकाॅमर्स वेबसाईट पर आरोप थे कि इसने महात्मा गांधी के चेहरे से युक्त चप्पल बेची थी। अमेजन अपने आॅनलाईन स्टोर में सेल उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है जिसमें कम कीमत पर उपभोक्ताओं को सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त सेल 11 मई से प्रारंभ होकर 14 मई तक चलेग। इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद पर 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने की बात कही गई है। अमेज़न द्वारा कैशबैक आॅफर दिए जाने की बात उपभोक्ताओं से की है लेकिन फिलहाल वह खंडित नक्शा बेचने को लेकर विवाद में बनी हुई है। अब अमेजन को लेकर विवाद सामने आया है कि इसने खंडित नक्शा बिक्री के लिए दर्शाया है। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हस्तक्षेप की अपील की गई है। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर अपना विरोध जताया।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -