चंद्रयान- 2: ISRO के लिए आज बेहद अहम दिन, 'विक्रम लैंडर' की तस्वीरें जारी करेगा NASA
चंद्रयान- 2: ISRO के लिए आज बेहद अहम दिन, 'विक्रम लैंडर' की तस्वीरें जारी करेगा NASA
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम को लेकर चल रहे विश्लेषण में सहायता करने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अपने लूनर ऑर्बिटर से विक्रम की लैंडिंग साइट की तस्वीरें जारी करने वाला है. नासा का ये ऑर्बिटर 17 सितंबर को यानी आज ही विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के ऊपर से चांद का चक्कर काटेगा और उसके पास से गुजरेगा.

हालांकि, इस बात की भी चिंता जताई जा रही है कि चांद की उस जगह पर अंधेरा होने के कारण लैंडर विक्रम और उसकी लैंडिंग साइट की तस्वीरें धुंधली हो सकती हैं. ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि नासा का ये ऑर्बिटर लैंडिंग साइट के पास आज कितने बजे तक पहुंचेगा. नासा के इस ऑर्बिटर का नाम 'लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर' (LRO) है. 7 सितंबर के शुरुआती घंटों में चंद्रमा की सतह से केवल 2.1 किमी की दूरी पर विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो के कंट्रोल रूम से टूट गया था. इसके बाद चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर की सहायता से चांद पर मौजूद लैंडर की लोकेशन का पता चला था, किन्तु फिर भी विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं स्थापित हो सका था. 

आज की तस्वीरों से विक्रम की हार्ड लैंडिंग के बाद चंद्रमा पर उसके लैंडिंग साइट पर क्या परिवर्तन हुए थे और विक्रम चांद पर किस हाल में है इसकी जानकारी मिल सकती है. साइट की तस्वीरें इसरो को इसका विश्लेषण करने में सहायता कर सकती हैं. चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग कर भारत विश्व का चौथा देश बनने वाला था. किन्तु संपर्क टूटने की वजह से विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी. इसरो ने कहा है कि विक्रम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

पेट्रोल और डीजल के भाव में आया बड़ा उछाल, जानें नई कीमत

विप्रो की पुनर्खरीद योजना में अजीम प्रेमजी ने बेचे इतने के शेयर

आपके घरेलू हवाई सफर पर सरकार की रहेगी नजर, जाने कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -