TikTok को ट्रंप ने दी 15 सितम्बर तक की मोहलत, नहीं मानी शर्त तो बंद होगा 'एप'
TikTok को ट्रंप ने दी 15 सितम्बर तक की मोहलत, नहीं मानी शर्त तो बंद होगा 'एप'
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक को एक बार फिर चेताते हुए कहा है कि 15 सितंबर तक या तो कंपनी अपना स्वामित्व बेच दे या फिर अपना कारोबार बंद कर दे। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि हम चीनी एप टिकटॉक के लिए समयसीमा नहीं बढ़ाएंगे। बता दें कि बीते महीने ट्रंप ने अंतरिम आदेश में TikTok के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय की थी। 

इस आदेश के अनुसार टिकटॉक या तो अमेरिकी कंपनी को अपना कारोबार बेच दे या उसे बंद कर दे। दरअसल, प्रारंभिक चरणों में माइक्रोसॉफ्ट को बीजिंग स्थित इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी टिकटॉक के मालिक बाइटडांस के साथ वार्ता में शामिल होने के लिए कहा गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरूवार को प्रेस वालों से कहा कि, मैं अब और समयसीमा नहीं बढ़ा रहा हूं। यह 15 सितंबर ही है। टिकटॉक के लिए समयसीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

ट्रप ने कहा, 'हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। इसे या तो बंद कर दिया जाएगा या वे इसका कारोबार बेच देंगे। इसलिए, हम या तो इस सुरक्षा कारणों के चलते देश में टिकटॉक को बंद कर देंगे, या फिर इसे बेचा जाएगा।' आपको बता दें कि भारत ऐसा पहला देश है, जिसने सुरक्षाकारणों के मद्देनज़र टिकटॉक समेत 100 से अधिक अन्य चीनी ऐप पर बैन लगाया है। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए भारत की तारीफ की है और ऐसा करने की प्रक्रिया आरंभ की है।

IPL 2020: जहीर खान बोले- 'मुश्किल नहीं नए हालात में खेलना, लेकिन...'

कैलिफोर्निया में आग ने मचाई तबाही, अब तक 8 की मौत, लाखों बेघर

वो दिन जब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मचा था तहलका

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -