अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने ही की थी क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना
अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने ही की थी क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना
Share:

अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना आज अपना जन्मदिन मना रही है, रिहाना का जन्म 20 फरवरी 1988 को बारबाडोस के सैंट माइकेल में हुआ। उनका वास्तविक नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना अमेरिकी रिकॉर्ड प्रोड्यूसर इवान रोजन की तलाश हैं, जिन्होंने उन्हें डेमो टेप्स रिकॉर्ड करने के लिए अमेरिका आमंत्रित किया था। रिहाना एक पॉप सिंगर हैं तथा विश्व भर में उनके कई प्रशंसक हैं। वो इस दशक की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स में से एक हैं। किन्तु उन्हें केवल अपनी गायकी के लिए, बल्कि सामाजिक काम के लिए भी जाना जाता है। 

भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अंतर्राष्ट्रीय गायिका रिहाना ने ट्वीट किया। एक दिन में ही इस ट्वीट पर बवाल मच गया। वही भारत में चल रहे आंदोलन पर उनकी राय एकमात्र नहीं है। इसे पहले वो सूडान, म्यांमार जैसे देशों की अंदरूनी ऊठा-पटक पर भी बात फ़ैल चुकी हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह संगठन विश्व भर में शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए काम कर रहा है। मार्च 2020 में रिहाना की इस फाउंडनेशन ने कोरोना से निपटने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) डोनट किए थे। 

इसके अतिरिक्त अमेरिका में घरेलु हिंसा के शिकार व्यक्तियों के लिए एक शिविर के तहत रिहाना ने 2020 में ट्विटर के CEO जैक डॉर्सी के साथ कार्य किया था। दोनों ने 42 लाख डॉलर दान दिए थे। जिसमें 21 लाख डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) रिहाना ने दान किए थे। य़ही नहीं, रिहाना ने मार्च 2020 में ही कोरोना राहत के लिए 10 लाख डॉलर (तकरीबन सात करोड़ रुपये) डोनेट किए थे। 

कुवैत की गायिका इब्तिसाम हामिद ने छोड़ा इस्लाम, कहा- ये आतंक और पाखंड का मजहब...

इस मशहूर मॉडल की 18 गोली मारकर की हत्या, फिर शव के साथ कर डाला ये काम

ये फ़िल्में ऑस्कर 2021 नामांकन सूची में हुई शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -