Jan 06 2016 12:41 PM
वाॅशिंगटन : काबुल में अमेरिका की सेना की कमान द्वारा कहा गया कि दक्षिणी अफगानिस्तान में विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में अमेरिकी सैनिक शहीद हो गया। दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया गया। पाकिस्तान की सीमा से सटे हेलमंद प्रांत के मार्जा शहर के समीप तालिबान की बढ़त के विरूद्ध अपने प्रयासों को सघन किया गया।
अमेरिकी और अफगान सहयोगियों द्वारा इस तरह का अभियान चलाया गया। बीते सप्ताह में तालिबान ने हेलमंद के क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। उनके द्वारा इस तरह के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। अमेरिका इसके विरूद्ध लड़ रहा है।
इस तरह के अभियान हेतु अमेरिका अफगानिस्तान के सहयोगियों के ही साथ मिलकर विशेष अभियान चला रहा है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने हेतु अमेरिका विशेषतौर पर अभियान चला रहा है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED