चीन को अमेरिका ने दी खुली चुनौती, दक्षिणी चीन सागर में की गश्ती
चीन को अमेरिका ने दी खुली चुनौती, दक्षिणी चीन सागर में की गश्ती
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहले तो दक्षिणी चीन सागर पर अधिपत्य जमाने वाले चीन को शब्दों की भाषा में समझाया पर न समझने पर अमेरिका ने चीन को खुली चुनौती दे दी। अमेरिका के एक युद्धपोत ने शनिवार को विवादित दक्षिणी चीन सागर में गश्त की। इस सागर पर चीन, ताईवान व वियतनाम तीनों अपना दावा कर रहे है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चीन को लक्षित कर अमेरिका के नौवहन स्वतंत्रता के अभियान की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अखबार ने कहा है कि अमेरिका के एक युद्धपोत ने शनिवार को एक द्वीप के ईर्द-गिर्द गश्ती की, जिस पर चीन व उसके दो पड़ोसी देश दावा कर रहे है। पेंटागन ने भी दक्षिण चीन सागर में हुए इस अभियान की पुष्टि की है।

पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि रक्षा विभाग ने दक्षिणी चीन सागर में 30 जनवरी को नौवहन स्वतंत्रता अभियान चलाया। यह पारासेल द्वीप के ट्रीटन द्वीप के आसपास विशेष रूप से चलाया गया ताकि अत्यधिक समुद्री दावों को चुनौती दी जा सके।

उन्होंने कहा कि चीन, ताईवान और वियतनाम दावा करते हैं कि दक्षिण चीन सागर में नौवहन से पहले अनुमति लेने की जरूरत है और उनके इस प्रयास को ही इस अभियान के माध्यम से चुनौती दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -