जब सात दशक बाद अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे हिरोशिमा में शांति का संदेश लेकर
जब सात दशक बाद अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे हिरोशिमा में शांति का संदेश लेकर
Share:

हिरोशिमा : जापान के हिरोशिमा शहर को कौन भूला होगा, जहां 70 साल पहले परमाणु बम से हमले हुए थे। इसका असर आज भी वहां प्रत्यक्ष देखने को मिल जाता है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी इस हमले के 7 दशक बाद जब शांति का संदेश लिए हिरोशिमा पहुंचे, तो दुनिया का अचरज में पड़ना लाजिमी है।

यूके के सहयोग से यूएस ने जापान के दो शहरों पर परमाणु बम गिराए थे। अब उसी अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी शांति और परमाणु मुक्त विश्व का संदेश देने वाले स्मारक का दौरा करने पहुंचे। इस हमले में 1.4 लाख जापानी मारे गए थे। इस यात्रा के बाद कैरी जापान की यात्रा करने वाले वरिष्ठ अधिकारी बन गए है।

कैरी के साथ अन्य सात देशों के विदेश मंत्री भी थे। उन्होने पास में ही बने पार्क में पत्थर के स्मारक पर पुष्पाहार अर्पित किए। यहां से कुछ ही दूरी पर हिरोशिमा की पहचान 'एटॉमिक बॉम्ब डोम' था जो इस बम हमले का शिकार बनी इमारत है। बम हमले में क्षतिग्रस्त हुई इस इमारत के गुंबद के छड़ें साफ नजर आते हैं।

इस मौके पर 800 जापानी अमेरिका समेत अन्य जी-7 देशों के झंडे लिए खड़े थे। कैरी ने इस दौरान कोई संबोधन नहीं किया। लेकिन अपने जापानी समकक्ष से कानों-कानों में बाते जरुर की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -