पगड़ी उतारकर सिखों को पीटा, 10 दिनों में दूसरी बार हुआ हमला
पगड़ी उतारकर सिखों को पीटा, 10 दिनों में दूसरी बार हुआ हमला
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सिखों पर लगातार हमले हो रहे हैं। दस दिनों में दूसरी बार सिख पर हमले किए गए हैं। न्यूयॉर्क के क्वींस के बाद बुधवार (13 अप्रैल 2022) को क्वींस के ही रिचमंड हिल में दो सिखों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। सिखों को पहले बेरहमी से डंडों से पीटा गया और फिर उनकी पगड़ी उतार दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले 72 वर्षीय बुजुर्ग सिख निर्मल सिंह को निशाना बनाया गया था। 

उस घटना के बाद अब फिर से दो अन्य सिख लोगों को बदमाशों ने पीटने के बाद लूट लिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस बीच ‘सिख नागरिक अधिकार संगठन’ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आया है। संगठन पीड़ितों को उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है। बता दें कि वृद्ध सिख निर्मल सिंह पर हमले के बाद सिख संगठनों द्वारा हमले में शामिल लोगों की फ़ौरन गिरफ्तारी की माँग करते हुए न्यूयॉर्क में एकजुटता रैली आयोजित करने के लगभग 24 घंटे बाद हमले हुए हैं।

इस बीच न्यूयॉर्क पुलिस विभाग हेट क्राइम टास्क फोर्स के अनुसार, निर्मल सिंह पर हमले करने वाले दो लोगों में से एक को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं दूसरे की खोज की जा रही है। मामले में अपनी संवेदना प्रकट करते हुए न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल की मेंबर जोआन एरियोला ने QNS को बताया कि, 'हम सिख समुदाय और किसी भी धार्मिक समुदाय को निशाना बनाए जाने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।' एरियोला के अनुसार, NYPD लगातार इस चीज के लिए काम कर रहा है कि वो सुरक्षित रहें। न्यूयॉर्क में किसी भी तरह की नफरत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भुवनेश्वर, गोवा, नवी मुंबई में होने वाले है FIFA अंडर 17 महिला वर्ल्डकप के मैच

विश्व बैंक ने इथियोपिया के लिए 300 मिलियन अमरीकी डालर का पुनर्वास कोष प्रदान किया

शर्मनाक! 83 वर्षीय महिला के साथ सैनिक ने किया रेप, आपबीती सुनकर काँप उठेगी रूह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -