अलकायदा की नजर में 26/11 का हमला वीरतापूर्ण फिदाई ऑपरेशन
अलकायदा की नजर में 26/11 का हमला वीरतापूर्ण फिदाई ऑपरेशन
Share:

वाशिंगटन : पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा द्वारा मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को किए हमले को वीरतापूर्ण फिदाई ऑपरेशन बताया गया है। इतना नहीं ओर पुणे स्थित जर्मन बेकरी विस्फोट को "ब्यूटीफुल ह्यूज" बम विस्फोट कहा गया है। अमेरिकी नौसेना को पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से जो दस्तावेज बरामद किए थे उन्हीं से इसका खुलासा हुआ है। "टेरर फ्रेंचाइजी, द अनस्टॉपेबल असैसिन , टेक्स वाइटल रोल फॉर इट्स सक्सेस" के शीर्षक से 15 पेज का यह दस्तावेज मूलत: अंग्रेजी में लिखा गया है।

इसमें मुंबई हमले को एक "मुबारक अभियान" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह दस्तावेज अलकायदा व उससे जुड़े संगठनों को अमेरिकी लोगों और उसके ब्रिटेन, जर्मनी और भारत में रहने वाले सहयोगियों की हत्या करने का निर्देश देता है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक मुजाहिदीन का लक्ष्य दुनिया भर के अमेरिकी अर्थव्यवस्था के ठिकानों को निशाना बनाकर उसे नष्ट कर देना है।

दस्तावेजों में कहा गया है कि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मिस्र, भारत और अन्य देशों में कई जगहों में अमेरिकी और यूरोपीय ठिकानों के खिलाफ सफल अभियान चले। इसमें यह भी बताया गया है कि वर्ष 2010 में भारत में जहां विस्फोट किया गया उस जर्मन बेकरी में मुख्य रूप से यहूदी और पश्चिमी देशों के नागरिक ही जाते थे। यह दस्तावेज उस स्थान से बड़ी संख्या में मिले दस्तावेजों में से एक है जो ओसामा के मारे जाने के बाद उसके ठिकाने से मिले थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -