कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, बढ़ी सियासी हलचल
कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, बढ़ी सियासी हलचल
Share:

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा एवं कांग्रेस में बात बन गई है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर तकरीबन सहमति बन गई है। आज शाम तक सीट शेयरिंग की घोषणा हो जाएगी। इस सिलसिले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। बाकी चीजें तो पुरानी हो गई हैं। अंत भला तो सब भला। अखिलेश ने कहा, सपा का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। वक़्त आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि आज शाम को ही सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। शाम 5 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित होंगे।

दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। दोनों ही पार्टियों के बीच तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर पेच फंस गया था। सूत्रों के अनुसार, दो-तीन सीटों पर अभी बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को सीतापुर सहित 17 सीटों का ऑफर दिया था, इस पर कांग्रेस राजी हो गई है। सपा अमरोहा की सीट कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने 17 सीटों में सीतापुर सीट को भी जोड़ दिया है। कांग्रेस अब हाथरस की जगह सीतापुर सीट ले रही है। वही एक दिन पहले ही खबर आई थी कि समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस में गठबंधन को लेकर पेच फंसा है। स्थानीय स्तर पर सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस को मुरादाबाद, बलिया एवं बिजनौर सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए बलिया सीट पर दांव लगाना चाहती है। वहीं, बलिया को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सूत्रों का यह भी कहना था कि चूंकि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, इसलिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लिया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि जब तक कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को आखिरी रूप नहीं दिया जाता, तब तक वे यात्रा में भाग नहीं लेंगे। एक बार सीटों का बंटवारा तय हो जाए तो सपा कांग्रेस की न्याय यात्रा में सम्मिलित हो जाएगी। बता दे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने मुरादाबाद सीट पर जीत हासिल की थी। मुरादाबाद में मेयर के चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी तथा मामूली अंतर से हार गई थी। 

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -