यूक्रेन में मारे गए उत्तरप्रदेश के विद्यार्थी, सीएम ने व्यक्त किया दुख
यूक्रेन में मारे गए उत्तरप्रदेश के विद्यार्थी, सीएम ने व्यक्त किया दुख
Share:

लखनऊ। यूक्रेन में हुए हमले में उत्तरप्रदेश के दो विद्यार्थियों की मृत्यु हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। दूसरी ओर घायलों के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना भी उन्होंने की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे हमले में अपनी जान गंवाने वाले छात्र प्रणव शाण्डिल्य और अंकुर सिंह की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला अधिकारियों और दिल्ली में उत्तरप्रदेश के आयुक्त को निर्देश दिए और कहा कि वे शोक संतप्त परिजन की मदद करें।

दरअसल यूक्रेन में मेडिकल काॅलेज में अध्ययन करने वाले उत्तरप्रदेश के तीन विद्यार्थियों पर रविवार को हमला हुआ। मुजफ्फरनगर क निवासी प्रणव शाण्डिल्य और गाजियाबाद के अंकुर सिंह की मृत्यु हो गई। इस हमले में आगरा निवासी इंद्रजीत घायल हो गए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -