मीका सिंह की दुल्हनिया बनने स्वयंवर में आईं ये मशहूर एक्ट्रेस, प्रोमो देख चौंके लोग
मीका सिंह की दुल्हनिया बनने स्वयंवर में आईं ये मशहूर एक्ट्रेस, प्रोमो देख चौंके लोग
Share:

स्वयंवर-मीका दी वोटी में टेलीविज़न अभिनेत्री आकांक्षा पुरी एंट्री करने वाली है। मीका सिंह की दुल्हनिया बनने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। आकांक्षा पुरी यूं तो टेलीविज़न अभिनेता और बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। मगर मीका सिंह संग आकांक्षा पुरी का रिश्ता बेहद पुराना है। आकांक्षा और मीका पिछले 10-12 वर्षों से एक दूसरे के खास दोस्त हैं। 

पारस छाबड़ा से ब्रेकअप होने के बाद आकांक्षा पुरी एवं मीका सिंह के अफेयर की खबरें भी बहुत चर्चा में रही थीं। दोनों की साथ में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, तत्पश्चात, कहा गया था कि मीका और आकांक्षा ने छिपकर शादी रचा ली है। आकांक्षा पुरी संग वायरल फोटो का सच बताते हुए शो में मीका ने आकांक्षा संग अपनी अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

आकांक्षा पुरी को मीका सिंह के स्वयंवर में देखकर प्रतियोगियों सहित कई लोगों का ये सवाल है कि यदि आकांक्षा मीका को बीते 10-12 वर्षों से जानती थीं, तो उन्होंने गायक से शादी करने के लिए उनके स्वयंवर का इंतजार क्यों किया? हमें पता है आपके मन में भी ये सवाल होगा। इसका जवाब भी शो में आकांक्षा पुरी ने खुद ही दे दिया है। शो में एंट्री करने के बाद अपने वीडियो क्लिप में आकांक्षा ने कहा कि वो मीका सिंह की काफी अच्छी दोस्त हैं। मगर जब उन्होंने मीका को दूसरी लड़कियों के नजदीक आता देखा तो उन्हें जलन होने लगी और उस समय उन्हें मीका के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ। इसके बाद आकांक्षा पुरी ने बिना किसी की परवाह किए मीका की दुल्हनिया बनने के लिए उनके स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली। 

जैस्मिन भसीन का दिखा ग्लैमरस अवतार, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

टीवी की सीधी-साधी 'अनुपमा' का दिखा बदला रूप, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

VIDEO! बिन ब्याही 'बेबी बंप' के साथ नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेस, देखकर लोगों की फटी रह गई आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -