India Vs South Africa: अजिंक्य राहणे को लगा तगड़ा झटका
India Vs South Africa: अजिंक्य राहणे को लगा तगड़ा झटका
Share:

कानपुर : इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को नहीं खिलाने के अपने फैसले पर कायम नजर आ रहे है। महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिए कि अभी चल रहे हालत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वन-डे में अजिंक्य रहाणे बाहर ही रह सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 सीरीज में अजिंक्य रहाणे को खेलने का मौका नहीं दिया था, और इसके चलते धोनी की बेहद आलोचना भी हुई थी। 

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की अजिंक्य रहाणे को शीर्षक्रम पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए, रहाणे को पांचवें या छठें क्रम पर नहीं। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली का पहले मैच में खेलना बिलकुल तय लग रहा है, और इसके चलते ही अजिंक्य रहाणे को मैच में खेलने की कम उम्मीद लग रही है। वही चौथा क्रम भी अजिंक्य रहाणे के लिए काफी नीचे होगा और वहां कोई मैच फिनिशर खिलाड़ी ही होना चाहिए।

अजिंक्य रहाणे को जिम्बाब्वे दौरे पर दूसरे दर्जे की टीम की कमान सौपी गई थी और उनकी अगुआई में टीम ने टी-20 और वन-डे सीरीज जीती थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -