style="text-align: justify;">नई दिल्ली : कांग्रेस अपने युवराज राहुल गांधी के वापस लौटने से दुगने उत्साह में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजग सरकार का जमकर विरोध करने में लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस को भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर बैठे ठाले मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अहमद पटेल ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध राजनीतिक विरोध का मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दुर्योधन से कर सुर्खियां बटोर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण बिल को संसद में पारित करवाने में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मसले पर उन्होंने अहंकारी दुर्योधन के समान बताया। अहमद पटेल का कहना था कि उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की टिप्पणी नहीं की। उनके कहने का मतलब था कि सरकार महाभारत से सबक सीखकर काम कर सकती है।
दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वापस आने के बाद कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस ने दिल्ली में 19 अप्रैल को किसानों की महारैली का आयोजन किया है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सक्रिय बनी हुई है। इस बिल का विरोध कर कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक हासिल करने का प्रयास करेगी।
अपना विरोध जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद ने महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के शांति दूत बनकर हस्तिनापुर जाने और दुर्योधन द्वारा 1 इंच जमीन भी न दिए जाने का प्रसंग सुनाया। जिसके बाद उन्होंने इस प्रसंग की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय और भूमि अधिग्रहण बिल से की।