World Cup में हार के बाद अनुष्का शर्मा की आँखों से झलके आंसू, शाहरुख खान ने शेयर किया खास मैसेज

ICC वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के सामने भारतीय क्रिकेट टीम केवल 240 रन ही बना पाई। विश्व कप में भारत की हार के पश्चात् देशवासियों का दिल टूट गया। भारतीय खिलाड़ियों की आंखें भी नम नजर आई। वहीं, स्टेडियम में पति विराट और टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचीं अनुष्का शर्मा भी भारत की हार के पश्चात् काफी उदास दिखाई दी।
 
स्टेडियम से अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत टेंशन में नजर आ रही हैं। अनुष्का की आंखों में आंसू हैं। हालांकि, वो अपने इमोशंस पर कंट्रोल करने का बहुत प्रयास करती नजर आई। अनुष्का के साथ केएल राहुल की पत्नी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी बैठी दिखाई दे रही हैं। अथिया के चेहरे पर भी हार का दुख साफ दिखाई दिया। भारतीय टीम की हार के पश्चात् जहां देशभर के लोग उदास हैं, तो इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहरुख ने X पर भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की। शहरुख खान ने लिखा- भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला वह सम्मान की बात है तथा उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई है। यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से आज ऐसा हुआ।।।मगर क्रिकेट में हमारी विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया का धन्यवाद। आप पूरे भारत में खुशी की लहर लाते हो। आपके लिए प्यार और इज्जत है। आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। दीपिका-रणवीर सिंह भी स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करते नजर आए थे।

वर्ल्ड कप फाइनल: बल्लेबाज़ों ने किया थोड़ा निराश, अब गेंदबाज़ पूरी करेंगे आस ! मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य

विश्व कप फाइनल: 'फ्री फिलिस्तीन' की टी शर्ट पहनकर बीच मैदान में पहुंचा फैन, कुछ देर के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच रुका

लेम्बोर्गिनी को भी उड़ा देगी टाटा की ये स्पोर्ट्स कार, जानिए क्यों नहीं हुई लॉन्च 

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -