ये खबर पढ़ने के बाद आप भी जान जाएंगे कि हर रंग कुछ कहता है
ये खबर पढ़ने के बाद आप भी जान जाएंगे कि हर रंग कुछ कहता है
Share:

मानव जीवन में रंगो का काफी महत्व है। शास्त्र के मुताबिक मानव के जीवन में रंग किसी न किसी तरह से प्रभाव डालते हैं, हर रंग कुछ न कुछ कहता है। आप तो शायद यह भी नहीं जानते होंगे कि रंगो के द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं उसका व्यक्तित्व पता कर सकते हैं। आज हम आपसे इन्ही रंगों के बारे में चर्चा करने वाले है। और यहां पर हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार से रंग व्यक्ति की जीवन शैली को प्रभावित करता है। तो चलिए जानते है आखिर किस प्रकार से रंगो का मानव जीवन में एक अहम स्थान होता है। 

गुलाबी रंग- जिन लोगों को गुलाबी रंग अधिक पसंद होता है, वे जीवन साथी के प्रति काफी भावुक होते हैं और जीवन साथी का ध्यान रखने वाले होते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक रहती हैं। मित्रों से विशेष स्नेह प्राप्त करते हैं। सभी लोगों से प्रेम से मिलते हैं। इनका स्वभाव काफी रोमांटिक होता है। ये लोग दूसरों के गुणों पर अधिक ध्यान देते हैं और बुराइयों को अधिकतर नजरअंदाज करते हैं। ये लोग कभी-कभी अधिक शर्मीले भी हो जाते हैं। सुंदरता की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इन्हें हिंसा पसंद नहीं होती है। किसी भी वाद-विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं।

हरा रंग- जिन लोगों को हरा रंग प्रिय है, वे डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले होते हैं। हर परिस्थिति में अपने स्वभाव को बनाए रखते हैं। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी सामान्य इंसान की भांति बने रहते हैं। ये लोग किसी भी दुखी नहीं देख पाते हैं। यदि इनके आसपास कोई दुखी व्यक्ति होता है तो उसके दुख बांटने का प्रयास करते हैं। ये बहुत शांतिप्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं। जिस प्रकार हरा रंग आंखों को सुखद अहसास देता है, ठीक वैसा ही स्वभाव हरा रंग पसंद करने वाला भी होता है। ये लोग इनके प्रिय जनों के बीच काफी महत्व रखते हैं।

नीला रंग- जो लोग नीला रंग पसंद करते हैं, वे स्वाभिमानी होते हैं। किसी से मदद लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। प्रेमी को पूरा समय देते हैं और उसकी जरुरतों का ध्यान रखते हैं। इन्हें भरोसेमंद माना जा सकता है। किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और किसी अन्य व्यक्ति पर आसानी से विश्वास भी नहीं करते हैं। मित्रता करने से पहले पूरी सावधानी रखते हैं और जब इन्हें यह सुनिश्चित हो जाता है कि व्यक्ति मित्रता करने योग्य है, तब ही मित्रता करते हैं। किसी भी काम को अपने ही तरीके से करते हैं और जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।

 

 

चालू लड़की पहचानने का एक मात्र आसान तरीका आप भी जान लेें

हथेली पर बनने वाला यह निशान इंसान को बनाता है कुछ खास

आंखों की यह हरकतें बताती है शुभ-अशुभ के बारे में

ऐसे कान वाले व्यक्ति होेते हैं भाग्यशाली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -