3 साल तक बलात्कार के बाद पूर्व प्रधान ने बनाया अश्लील वीडियो, लड़की की हो गई शादी तो पहुंच जाता ससुराल और...
3 साल तक बलात्कार के बाद पूर्व प्रधान ने बनाया अश्लील वीडियो, लड़की की हो गई शादी तो पहुंच जाता ससुराल और...
Share:

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां उरुवा थाना इलाके में एक लड़की ने पूर्व प्रधान पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 3 वर्षों से निरंतर बलात्कार कर रहा था। यहीं नहीं, लड़की की शादी हो जाने के बाद अपराधी उसके ससुराल पहुंच जाता तथा उसे हवस का शिकार बनाता। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने लिखा है कि 3 वर्ष पहले महेंद्र पासवान गांव का प्रधान था। प्रधान ने रोजगार व बेहतर जीवन का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस के चलते उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया तथा निरंतर 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इधर, शादी हो गई तो ससुराल भी पहुंचने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। ऐसे में मेरी ससुराल वाले उस पर शक करने लगे।

महिला ने पुलिस को कहा कि ससुराल वाले पूछने लगे कि यह व्यक्ति (आरोपी) क्यों बार-बार आता है। तुम्हारे मायके के परिवार वाले इतना जल्दी- जल्दी नहीं आते हैं। कोई गलत बात तो नहीं है। आहिस्ता-आहिस्ता ससुराल में सभी लोग शक की निगाह से देखने लगे। मैंने कई बार इस पूर्व प्रधान को मना किया, मगर वह नहीं माना। मैं अब परेशान हो गई हूं। मेरी शादी टूटने के कगार पर है। ससुराल वाले मुझे घर से निकालने वाले हैं। ऐसे में मैंने सबको सच्चाई बता दी है। इस सिलसिले में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्व प्रधान महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

टर्म इंश्योरेंस लेते समय मेडिकल टेस्ट अनिवार्य क्यूँ होते हैं?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -