आखिर क्या है अजय की बेटी का रियल नाम न्यासा या निसा...?
आखिर क्या है अजय की बेटी का रियल नाम न्यासा या निसा...?
Share:

मूवी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं, इनके नाम को लेकर लोग हमेशा ही कंफ्यूज दिखाई देते है। उन्हीं में से एक हैं अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लाडली। अधिकतर लोग अजय देवगन की बेटी को न्यासा के नाम के नाम से बुलाते है। लेकिन अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है, इसमें अजय देवगन की बिटिया पैप्स को अपना सही नाम बताती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल की बेटी अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

अजय देवगन की बेटी जैसे ही रेस्तरां से बाहर आती हैं तो उन्हें पैप्स की भीड़ घेर लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैप्स काजोल की लाडली को न्यासा कहकर बुलाते है। अपना गलत नाम सुनकर स्टारकिड परेशान हो जाती है और पैप्स से कहती है कि मेरा नाम न्यासा (Nysa Devgan) नहीं बल्कि निसा है। निसा देवगन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्टारकिड के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

 

निसा देवगन के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स: निसा देवगन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक उपभोक्ता ने अजय देवगन की बिटिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच कहूं तो न्यासा, निसा से सुनने में अधिक बेहतर लग रहा है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये नई जनरेशन के आलिया और करण जौहर हैं।" एक और यूजर ने काजोल और अजय देवगन की बेटी के नाम का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "नशा ओरियो के साथ।"

अजय देवगन के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

'मैं अच्छा पति नहीं हूं...' आखिर क्यों रणबीर ने क्यों कही ऐसी बात

अनुपम खेर ने किया बड़ा खुलासा, बताया सतीश कौशिक से क्या हुई थी आखिरी बातचीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -