गुपचुप शादी के बाद अब पिता बना ये मशहूर अभिनेता, करीबी ने खोला राज
गुपचुप शादी के बाद अब पिता बना ये मशहूर अभिनेता, करीबी ने खोला राज
Share:

टीवी के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना को लेकर कुछ वक़्त पहले खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। विवियन लंबे वक़्त से मिस्र की पूर्व पत्रकार नौरान अली को डेट कर रहे थे। शादी के पश्चात् दोनों मुंबई के लोखंडवाला में रहते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक अभिनेता ने चुप्पी साधे रखी है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। अब नई जानकारी है कि विवियन पिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की बेटी है।

एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है कि डीसेना के साथ बच्चे की तस्वीर देखी गई है। साथ ही बताया गया, 'उनकी बेबी गर्ल है तथा लगभग दो महीने की है। अक्सर अपने दोस्तों के साथ बच्चे की फोटोज शेयर करती रहती हैं। डीसेना के साथ काम कर चुके एक अभिनेता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बच्चे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। अभिनेता ने कहा, 'नौरान, विवियन की फैन थीं। वह अक्सर हमारे सेट पर आती थीं तथा इस बात का काफी ध्यान रखती थीं कि विवियन के शॉट को किस एंगल से लिया गया है, उसने क्या पहना है और अन्य चीजें।' 

आपको बता दें कि विवियन ने इससे पहले अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। 18 दिसंबर 2021 को उनका तलाक हो गया। 2022 में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने इस तरफ संकेत किया था कि यदि वो शादी करेंगे तो बहुत कम लोगों को इसका बता चलेगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है शादी एक निजी मामला और इसे ऐसा ही रहना चाहिए। वो कभी सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा नहीं करेंगे।

'तारक मेहता...' शो पर बनने जा रही फिल्म, असित मोदी ने किया ऐलान

सुशांत सिंह को याद कर रो पड़ी स्मृति ईरानी, बोली- 'उसने मुझे फोन क्यों नहीं किया'

मोनालिसा ने लगाई इंटरनेट पर आग, वीडियो देखकर छूटे फैंस के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -