शादी के बंधन में बंधी अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधी अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
Share:

पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) अब शादी कर चुकीं हैं। जी हाँ, बीते कल वह शादी के बंधन में बंध गई हैं। आप सभी को बता दें कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड साज (Saajz) से शादी कर ली है। जी दरअसल बीते कुछ दिनों से अफसाना की शादी के फंक्शन चल रहे थे। ऐसे में बीते शनिवार को दोनों ने शादी कर ली है। आप देख सकते हैं हाल ही में अफसाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जी दरअसल अफसाना खान इन तस्वीरों में दुल्हन बनकर बेहद सुंदर लग रही थीं।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी शादी की कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो लोगों के दिलों को छू रहीं हैं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के जोड़े में अपना लहंगा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं तो कभी साज के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं अफसाना ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हमारी खुशियों की अब शुरू होती हैं।' वहीं अफसाना के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं पंजाबी सिंगर दिलजीत ने लिखा- बहुत सुंदर लग रही हो। मुबारक हो।

इसी के साथ अफसाना के कई फैंस ने लिखा है- शादी की मुबारकबाद। शादी में अफ़साना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं साज ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी। आप सभी को बता दें कि अफसाना और साज की शादी में उनके बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के कई दोस्त भी शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में राखी सावंत (Rakhi Sawant), अक्षरा सिंह (Akshara Singh), डोनल बिष्ट (Donal Bisht), हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) समेत कई सेलेब्स शामिल रहे। बीते दिनों अफसाना ने हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो फैंस को बहुत पसंद आई थीं।

सामने आई फरहान अख्तर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ख़ुशी से नाचते दिखीं शिबानी

2 लड़कियों के पिता फरहान अख्तर ने दूसरी बार बने दूल्हे राजा, इस वजह से टूट गई थी पहली शादी

Video: अपनी शादी में झूमकर नाचे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने इस लड़की संग किया डांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -