सामने आई फरहान अख्तर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ख़ुशी से नाचते दिखीं शिबानी
सामने आई फरहान अख्तर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ख़ुशी से नाचते दिखीं शिबानी
Share:

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे के हमसफर आज बन चुके है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के घर नई बहू का आगमन हो चुका है। शिबानी अख्तर खानदान की बहू बन चुकी हैं। खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस फरहान और शिबानी ने विवाह की रस्में पूरी की। जिसमें परिवार समेत दोनों के कुछ करीबी मित्र भी आए हुए थे। फरहान और शिबानी के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं और वो इनकी वेडिंग की फोटोज देखने के लिए बेचैन हैं।

फरहान अख्तर को जीवन साथी पाकर शिबानी कितनी खुश हैं वो फोटोज को देखकर समझ जाएंगे। रेड Veil में वो किसी अप्सरा से की तरह ही खूबसूरत लग रही है। वहीं, ब्लैक सूट में फरहान अख्तर हैंडसम लग रहे थे। शिबानी को पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक दिखाई दे रही है।

विवाह के उपरांत फरहान और शिबानी दांडेकर डांस करते हुए भी दिखाई दिए है। इतना ही नहीं शिबानी तो इस तरह खुशी से झूम रही थी जिसे देखती उसको गले से लगा रही थी। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने खंडाला स्थित फार्म हाउस पर दोनों ने Vow और रिंग सेरेमनी कर  एक दूसरे को जीवन साथी मान लिया है। दोनों ने ना तो हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का निर्णय किया और ना ही निकाह करने का।

हम बता दें कि  जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हमेशा की तरह व्हाइट लिबास में दिखाई दिए थे। वो मेहमान नवाजी में बिजी नज़र आए। जावेद अख्तर ने एक साक्षत्कार में कहा था कि शिबानी बहुत अच्छी लड़की है। उसने हमारे दिलों में स्थान बना लिया है। उसके आने का हम प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब शिबानी अख्तर खानदान की बहू बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ खंडाला पहुंचकर बच्चों की खुशी का भी भाग बने। बता दें कि फरहान की मां हनी ईरानी है। जावेद अख्तर ने उन्हें तलाक देकर शबाना आजमी के साथ शादी रचा ली थी।

2 लड़कियों के पिता फरहान अख्तर ने दूसरी बार बने दूल्हे राजा, इस वजह से टूट गई थी पहली शादी

Video: अपनी शादी में झूमकर नाचे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने इस लड़की संग किया डांस

सामने आई शिबानी-फरहान की शादी की पहली तस्वीर, देखकर लट्टू हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -