तंजानिया में नाव डूबने से 131 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता
तंजानिया में नाव डूबने से 131 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता
Share:

नैरोबी। अफ़्रीकी महाद्वीप के देश तंजानिया से हाल ही में एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई  थी जहा एक यात्री नाव के डूबने से कई लोगों के मौत होने की खबर सामने आई थी। अब इस घटना से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक इस हादसों में मरने वालों की संख्या अब 131 हो गई है। 

अब नहीं होंगी रेलवे फाटक पर दुर्घटनाएं, ऐसे रोकेंगे सैनिक


यह घटना बीते गुरूवार को अफ़्रीकी महाद्वीप के देश तंजानिया की  विक्टोरिया झील में घटित हुई थी जहाँ एक यात्री नाव तेज हवाओं के चलते संतुलन बिगड़ने की वजह से पलट गई थी। गुरुवार शाम तक इस हादसे में  79 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी लेकिन आज अफ़्रीकी मीडिया ने यह दवा किया है कि इस  हादसे में अब तक 131 लोगों की मौतें हो चुकी है। इसके साथ ही सैकड़ों  लोगों के अभी भी लापता होने की खबर है। 

इस एक्ट्रेस के कुत्ते का हुआ एक्सीडेंट, मुआवजे में मिले 2 लाख रुपए


गौरतलब है कि बीते गुरूवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही  तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने इस घटना की गंभीर जाँच करने के साथ-साथ इस लापरवाही के लिए  जिम्मेदार लोगों की गिरफ़्तारी के भी आदेश दिए थे। इसके साथ ही तंजानिया के बचावकर्मी भी इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत कार्य में जुट गए है। हालाँकि झील की गहराई ज्यादा होने की वजह से इस घटना में डूबे सैकड़ों लोग अभी भी लापता है। 


ख़बरें और भी 

शिमला: भीषण कार हादसे में 13 लोगों की मौत

इस अपकमिंग शो के सेट पर लगी आग

क्रू मेंबर की लापरवाही से खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, नाक-कान से खून निकला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -