मकानों पर गिरा विमान, 3 की मौत
मकानों पर गिरा विमान, 3 की मौत
Share:

टोक्यो : जापान के टोक्यो में एक विमान के क्रेश हो जाने से भारी तबाही मच गई। सबसे गंभीर बात यह हुई है कि यह प्लेन रिहायशी क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरते समय क्रेश हो गया। जिससे कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में करीब 3 लोगों की मौत हो गई। तो दूसरी ओर हादसे में 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टोक्यो में स्थित चोफू एयरपोर्ट से एक विमान ने उड़ान भरी थी। यह एक छोटा विमान था जिसमें 5 सीटें थीं। 

इस दौरान प्लेन एयरपोर्ट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था  कि उसमें तकनीकी खराबी आ गई। तब तक प्लेन रिहायशी इलाके में पहुुंच गया था। हालांकि पायलट ने प्लेन को ऊंचाई पर ले जाकर सुरक्षित लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने का प्रयास किया। 

जब सेफ लैंडिंग की गुंजाईश नहीं बची तो पायलट ने प्लेन को कुछ चक्कर भी हवा में लगवाए जिससे उसका ईंधन खाली हो सके। मगर प्लेन दुर्घटना होकर एक ईमारत पर जा गिरा। इस दौरान इस ईमारत से सटे कुछ और मकान और वहां पार्क की गई दो कारें भी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि विमान ईमारत पर गिरते ही कई मील दूर तक इसकी आवाज़ें सुनाई दीं और धुंआ उठता नज़र आया। क्षेत्रीय लोगों ने वहां मौजूद घायलों को निकालने का प्रयास किया और आग बुझाने लगे।

इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण हुआ और विमान में कुल कितने यात्री मौजूद थे। मगर प्रारंभिक तौर पर तीन लोगों के शव मिले हैं। विमान के ब्लैक बाॅक्स को कलेक्ट कर जांच प्रारंभ की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -