जहां पढ़ते थे, वहीं से चुरा कर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया लाखों का डायमंड सेट
जहां पढ़ते थे, वहीं से चुरा कर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया लाखों का डायमंड सेट
Share:

करनाल : गर्लफ्रेंड को डायमंड नेकलेस गिफ्ट करने का नशा ऐसा छाया कि फिर सरकारी खजाने में ही सेंध लगा दी। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस पूरी घटना को अंजाम देने वाला वहीं का एक रिसर्च स्कॉलर सुखविंदर सिंह है।

सिंह ने गबन किए पैसे से गर्लफ्रेंड को डायमंड नेकलेस गिफ्ट कर दिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड भी इसी इंस्टीट्यूट से पीएचडी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए पांच करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया था। जिसमें से 1 करोड़ 23 लाख रुपया गायब हो गया था।

आरोपी के पास से पुलिस ने 78 लाख रुपए की रिकवरी कर ली है, जिसमें 41 लाख रुपए कैश और 30 लाख की ज्वेलरी है। सुखविंदर और लड़की के बीच अफेयर पीएचडी के दौरान ही हुआ। दोनों ने शादी भी कर ली। आरोप के मुताबिक, शादी के दिन ही सुखविंद्र ने पत्नी को 10 लाख रुपए की जूलरी गिफ्ट की।

मार्च के आखिरी में हुए ऑडिट के दौरान इस घपले का खुलासा हुआ था। इसमें पाया गया कि प्रोजेक्ट में इम्प्लॉय तो बहुत कम है, लेकिन सैलरी काफी ज्यादा दी जा रही है। विजिलेंस ऑफिसरों ने बताया कि आरोपी व उसके रिश्तचेदारों के बैंक अकाउंट में काफी मोटी रकम जमा की गई।

सुखविंदर के अकाउंट में 33 लाख, उसकी पत्नी के अकाउंट में 37 लाख, उसके भाई विक्रम के अकाउंट में 45 लाख, अमरेंद्र श्रीवास्तव के अकाउंट में आठ लाख और दीपक कुमार के अकाउंट में करीब एक लाख रुपए डिपॉजिट किए गए हैं।

माना जा रहा है कि गबन का पैसा पांचों आरोपी आपस में बांट लेते थे। संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है और दोनों की डिग्री भी रद्द कर दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -