विमान से  टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा
विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा
Share:

रायपुर। रायपुर से कोलकाता की ओर जा रही इंडिगो फ्लाईट में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के कारण विमान अपने गंतव्य की ओर तय समय पर रवाना नहीं हो सका। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का अनुभव हुआ। फ्लाई की लैंडिंग करवाने को लेकर कहा गया कि, जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसके एक हिस्से से चिड़िया के टकराने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

लैंडिंग के असल कारणों का पता नहीं चल सका है। फ्लाईट में देरी होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई यात्री इंडियो के प्रबंधन पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे एक अन्य फ्लाईट की व्यस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि, कई बार महत्वपूर्ण उड़ानों के दौरान हादसों को टालने के लिए विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जाती रही है। कई बार विमान रनवे पर स्लिप हो जाते हैं। ऐसे में विमान में सवार यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। हालांकि विमान के टैक आॅफ और लैंडिंग के दौरान सुरक्षा स्थितियों की जाॅंच की जाती है, बावजूद इसके कई बार हादसे हो जाते हैं।

रनवे पर फिसला विमान, मची अफरा - तफरी

विमान में एसी की खराबी से यात्रियों कि जान खतरे में पड़ी

रोहित ने फ्लाइट में वाइफ रीतिका को इस अंदाज में जगाया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -