काला सागर में 21 लोगों को ले डूबी नाव
काला सागर में 21 लोगों को ले डूबी नाव
Share:

दुबई। तुर्की में एक नाव काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के चलते करीब 21 लोगों की मौत हो गई। नाव में सवार 9 लोग लापता बताए गए हैं, इन लोगों की खोज की रही है। दुर्घटना के बाद तुर्की के तटरक्षक बल ने आपदा प्रबंधन का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नाव में शरणार्थी लोग सवार थे जो रोमानिया पार करने जा रहे थे लेकिन, खराब मौसम और अधिक पानी के भराव होने के कारण नौका डूब गई। इस बारे में समाचार एजेंसीज़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना काला सागर तट के समीप हुई है।

हालांकि हादसे की जानकारी मिलने पर तुरंत बचाव कार्य किया गया ऐसे में करीब 40 प्रवासियों को बचा लिया गया। जबकि 9 लोगों की तलाश की जा रही है। नाव में लगभग 70 लोग सवार थे। जिन यात्रियों को बचाया गया है उनमें एक गर्भवती महिला शामिल है।

क्षमता से अधिक यात्री सवार होने से कई बार नाव हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी विश्व के कई क्षेत्रों में लोग नावों में क्षमता से अधिक की स्थिति में सवार हो जाते हैं। ऐसे में कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। 

 

रनवे पर फिसला विमान, मची अफरा - तफरी

पिछले महीने हुए ट्रेन हादसे की जाँच में गड़बड़ी

लचर न्याय व्यवस्था के चलते आरोपी कैद से बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -