UPSC टॉपर अबोली सचिन की हैं फैन
UPSC टॉपर अबोली सचिन की हैं फैन
Share:

पुणे/महाराष्ट्र : हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बड़े पैमाने पर लड़कियों ने सफलता प्राप्त की। इनकी सफलता से जहां ये और इनके परिजन खुश हैं वहीं सारा देश इनका फैन बन गया है। मगर आपको आश्चर्य होगा कि ये सफल प्रतियोगी भी किसी के फैन हैं। जी हां, इन सफल प्रतियोगियों में से एक और सिविल सर्विस परीक्षा की टाॅपर अबोली नरावने भारत रत्न सचिन तेंडुलकर की फैन हैं। अबोली एक बेहतरीन कथक नृत्यांगना भी हैं। अबोली की इस सफलता के लिए उनके परिवार ने भी उन्हें बहुत सहयोग किया। अबोली ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। दूसरी ओर सुनियोजित तैयारी और बुद्धिमता इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में सहायक बनी।

दूसरी ओर कहा गया कि अबोली 13 घंटे अध्ययन करती थी। पहली बार अबोली को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दूसरी बार 165 वीं रैंक के साथ उसे इंडियन रेवेन्यू सर्विस मिली। इसके बाद उसने तीसरी बार परीक्षा दी और 78 वां स्थान हासिल किया। अब अबोली आईआरएस छोड़कर आईएएस कैडर में आने की तैयारी कर रही है। अबोली का कहना है कि सिलेबस पर अच्छी पकड़ उसके काम आई और उसने जवाब की गुणवत्ता पर फोकस किया। जिससे उसे सफलता मिली। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -