अभिषेक मल्हान ने की मनीषा रानी की शेविंग, देखती रह गई जिया शंकर
अभिषेक मल्हान ने की मनीषा रानी की शेविंग, देखती रह गई जिया शंकर
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 का वीकेंड का वार इस सीजन का अंतिम वीकेंड का वार होगा क्योंकि इसी दिन फिनाले होगा। वीकेंड का वार के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं। वहीं मनीषा रानी तो अपने अपर लिप्स को लेकर बहुत दुखी हैं। वह बोलती हैं कि वीकेंड का वार आ रहा है और वह नहीं चाहतीं कि वह अजीब नजर आए तो इसलिए वह अपने दोस्त फुकरा इंसान यानी कि अभिषेक मल्हान को उनके अपर लिप्स क्लीन करने को बोलती हैं।

वहीं फुकरा भी उनकी बात मानते हैं तथा रेजर से उनकी शेविंग कर देते हैं। वह रेजर से मनीषा के अपर लिप्स क्लीन कर देते हैं। वहीं जिया शंकर ये सब देखती रहती हैं। फुकरा बोलते हैं कि पहली बार मैंने किसी लड़की के सेव किया है। बिग बॉस के घर में मैंने ये टास्क भी कर लिया। वैसे ऐसा कहा जाता है कि बिग बॉस फिनाले से पहले निर्माता घर के अंदर हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट को भेजते हैं सभी की ग्रूमिंग के लिए। मगर मनीषा रानी को शायद ये पता नहीं है इसलिए वह फुकरा से शेविंग करने को कह देती हैं।

बता दें कि एल्विश और मनीषा के बीच अनबन हो जाती है। हालांकि मनीषा फिर एल्विश को मनाती हैं। तत्पश्चात, वह देर रात जाकर एल्विश को धमकी भी दे देती हैं। वह एल्विश के पास जाती हैं और बोलती हैं कि आप ये गलत कर रहे हैं तो एल्विश पूछते हैं कि क्या किया मैंने। मनीषा बोलती हैं कि आप हमको जलाने के लिए बेबिका के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं तो ये अच्छा नहीं कर रहे हैं। बाहर आपके पुतले जलाए जाएंगे। तो एल्विश बोलते हैं कि अपना तो ऐसा ही है, सिस्टम है। बता दें कि एल्विश अब मनीषा और फुकरा के साथ कम इन्वॉल्व हो रहे हैं। उनका बर्ताव पहले से बहुत बदल गया है और इससे मनीषा और फुकरा दोनों परेशान हैं। दोनों डिस्कस करते हैं कि एल्विश अब अपना अलग गेम खेल रहे हैं।

कौन बनेगा Bigg Boss OTT 2 का विनर?

SonyLIV ने उठाया बड़ा कदम, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत फ्रेश वाटर एसोसिस्टम्स जो आपको ज़रूर देखने चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -