आम आदमी पार्टी कर रही DDCA मसले पर उग्र प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी कर रही DDCA मसले पर उग्र प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते वित्तमंत्री अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग की गई। आम आदमी पार्टी द्वारा वित्तमंत्री अरूण जेटली का विरोध किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के सरकारी आवास की ओर पहुंचे। इसी दौरान उनको तुगलक रोड़ पर रोक लिया गया। 

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती प्रदर्शन में शामिल रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल से हटाने और खदेड़ने के लिए वाॅटर कैनन का उपयोग भी किया गया। इस तरह की जानकारी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर पत्थर भी फैंके गए। बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की गई। 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद से ही केंद्र सरकार का विरोध शुरू कर दिया था। ऐसे में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के सरकारी आवास की ओर जाने के लिए आप कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस बल ने इन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाॅटर कैनन का उपयोग किया गया।

कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। वित्तमंत्री अरूण जेटली का निवास कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां जाकर प्रदर्शन किया गया मगर इन प्रदर्शनकारियों को तुगलक रोड़ पर रोक लिया गया। तुगलक रोड़ पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस बल को किसी भी स्थिति का सामना करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके दल ने जेटली के कार्यकाल में डीडीसीए का घोटाला होने का आरोप लगाया जिसके बाद अब इस मामले में आप आंदोलन करने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -