मारपीट मामले मे AAP के विधायक सुरेन्द्र जमानत पर रिहा
मारपीट मामले मे AAP के विधायक सुरेन्द्र जमानत पर रिहा
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके दो साथियो को दिल्ली के एक न्यायलय ने शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया है। आप के विधायक पर ड्यूटी पर मौजूद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के एक कर्मचारी के साथ हाथापाई करने का आरोप है। महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा ने तीनों लोगों को जमानत देते हुए प्रत्येक को 30 हजार रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही जमानत राशि जमा करने के लिए कहा है।

आपको बता दे की केजरीवाल सरकार के नेता को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की दरमियानी रात हिरासत मे लिया था। विधायक सुरेन्द्र पर हॉकरों द्वारा अवैध कब्जा किए गए फुटपाथ को खाली कराते समय NDMC के एक कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -