चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी
चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी जहां भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ कैंपेनिंग करने में लगी है वहीं पार्टी पंजाब की समस्याओं पर चर्चा कर रही है। पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कैंडीडेट की पहली सूची फाइनल की। पहली सूची में करीब 25 नाम है।

मिली जानकारी के अनुसार तड़के पंजाब चुनावों की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस सूची के विभिन्न नामों को फाइनल कर दिया गया। इस सूची को अभी पीएसी को भेजा जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएसी के सदस्य हैं। माना जा रहा है कि वे इस लिस्ट को देखने के बाद फिर से अंतिम स्वरूप दे सकते हैं।

हालांकि फाइनल लिस्ट के नाम लगभग तय हैं। अब देखना ये है कि इस लिस्ट से इस बात का खुलासा होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी किन नेताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा है कि सूची को आज ही अंतिम किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -