राष्ट्रपति चुनाव में डांवाडोल विपक्ष को मिला AAP का साथ, संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान
राष्ट्रपति चुनाव में डांवाडोल विपक्ष को मिला AAP का साथ, संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी खेमे सक्रीय हो गए हैं। अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने के लिए दोनों तरफ से जमकर जोर आजमाइश हो रही है। लगातार बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच अब विपक्षी खेमे के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में डांवाडोल स्थिति का सामना कर रहे विपक्ष को केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को यशवंत सिन्हा के समर्थन की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को ये घोषणा की है। संजय सिंह ने कहा है कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, मगर हम वोट यशवंत सिन्हा को देंगे। बता दें कि AAP की तरफ से यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान ऐसे वक़्त में किया गया है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और बीजू जनता दल (BJD) जैसी पार्टियां एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा कर चुकी हैं।

डीएमके के कुशासन के खिलाफ राज्यभर में दौरा करेंगे पलानीस्वामी

'यूपी की पहचान बदल रही है...', बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात देकर बोले पीएम मोदी

सिख सांसद ने 'भगत सिंह' को कहा आतंकवादी, देशभर में मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -