आज इन राशियों के लिए है शुभ समय, जानिए क्या लिखा है आपकी राशि में
आज इन राशियों के लिए है शुभ समय, जानिए क्या लिखा है आपकी राशि में
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 6 जून का राशिफल।

6 जून का राशिफल-


मेष -  आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसी के साथ किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा और यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। इसी के साथ दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

वृषभ- आज आप कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।

मिथुन- आज व्‍यापारिक लाभ होगा। ऊर्जा बनी रहेगी। अपनों के साथ से तरक्‍की के कुछ रास्‍ते खुलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। आप सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके अलावा कहीं बाहर से धन लाभ की आशंका है।

कर्क - आज आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा नौकरी में कार्यभार में वृ़द्धि हो सकती है। आज कारोबार का विस्तार हो सकता है। इसी के साथ पिता का साथ मिलेगा। वहीं धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह- आज सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शुभत्‍व लिया हुआ ये समय है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। अच्‍छा समय कहा जाएगा।

कन्‍या- आज आपका मन चिं‍तित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च का तनाव लेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय है। आज आपके लिए दान करना शुभ होगा।

तुला- आज आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। आज कहीं जाना हो तो टाल दें बाहर जाने के लिए समय शुभ नहीं है। 

वृश्चिक - आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा।

धनु- आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक शांति रहेगी। 

मकर- आज आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य नहीं ठीक है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। इसके अलावा व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से आगे बढ़ेंगे आप। आज कहीं किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं।

कुंभ- आज जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शुभता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। इसी के साथ स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। आप गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।  रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में दूरी रहेगी।

इन राशियों के लिए बहुत अशुभ है आज का दिन, इनके लिए आ सकता है विवाह का प्रस्ताव

आज इन राशिवालों को मिल सकता है किसी दोस्त से बड़ा धोखा, जानिए अपना राशिफल

आज इन राशिवलों को यात्रा से होगा बड़ा लाभ, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -