आज इन राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज इन राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 30 दिसंबर का राशिफल। 

30 दिसंबर का राशिफल-

मेष राशि- आज व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश या कहीं दूर से कुछ व्यापारिक तालमेल बनेंगे। आज भाग्य साथ देगा। इसके अलावा खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है।

वृषभ राशि- कुछ नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। आज आय के नवीन साधन बन सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है।

जनवरी से मार्च तक ये हैं शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त, 15 मार्च से फिर लग जाएगा खरमास


मिथुन राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। इसी के साथ अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अद्भुत बना रहेगा।

कर्क राशि- आज धार्मिक यात्रा बन सकती है। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं। इसी के साथ परिस्थितियां आपके अनुकूल हो चुकी हैं। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसी के साथ प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी।

सिंह राशि- आज वाहन धीरे चलाएं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई आंतरिक ज्ञान का आभास हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसी के साथ व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा।

कन्या राशि- आज जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिलेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान व व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है।

आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, भूल से भी ना करें ये गलतियां


तुला राशि- आज अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कुछ शुभता में वृद्धि होगी। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज शुभ संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे।

धनु राशि- आज भूमि, भवन या वाहन से संबंधित कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन चुनें। घर में कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान थोड़ा मध्यम है। बाकी व्यापार ठीक रहेगा।

आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर पढ़े यह अनमोल वचन


मकर राशि- किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरुआत कर दें। शुभ समय है। किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- आज कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।

मीन राशि- जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य में सुधार है। इसी के साथ प्रेम व संतान में बहुत समीपता बिल्कुल पास आ चुके हैं। आज व्यापार भी आपका बहुत अच्छा रहेगा।

नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार दें अपनों को गिफ्ट

2023 के पहले दिन करें ये काम, पूरे साल होगी बरकत और तरक्की

10 जनवरी को है सकट चौथ व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -