आज इन राशिवालों को बनाना होगा रिश्तों में संतुलन, यहाँ जानें आपका राशिफल
आज इन राशिवालों को बनाना होगा रिश्तों में संतुलन, यहाँ जानें आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 16 फरवरी 2023 का राशिफल...

मेष राशि: मेष राशि वालों को पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियां और दूसरों का भला करने की आदत का लाभ मिलेगा। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले आज भागदौड़ भरी जिंदगी बिताएंगे और किसी खास काम का फैसला लेने में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं और सेहत की वजह से डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत की सराहना मिलेगी और प्रयासों का फल भी मिलेगा। विभिन्न पक्षों से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के खर्चों में किसी वजह से वृद्धि हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गलत कार्य से बचें और कोई भी कार्य कानून के विरुद्ध न करें।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले आज कामकाज या फिर दूसरी चीजों में तनाव लेने बचे, लेकिन लंबी यात्रा के योग बन रहा है। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। 

तुला राशि: तुला राशि वालों को आज कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। आपको शांति और धैर्य दिखाना होगा। कुछ सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वालों को आज ग्रहों की कृपा से आपके ज्ञान, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। लोगों का भला करने से अर्थात दान-पुण्य की भावना का विकास होगा, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पूरा सहयोग दिखाएंगे। 

मकर राशि: मकर राशि वालों का आज मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आप जिसे पसंद करते हैं, उनको प्रपोज कर सकते हैं, इसमें सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष के लोगों से मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के आज माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन सूझबूझ से काम लेने और कुछ नया करने की स्थिति में रहेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पिता के व्यापार में सहयोग करेंगे और माता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। उनकी कृपा, प्यार और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। 

आज कुछ ऐसे होगी इन राशि के जातकों के दिन की शुरुआत

'सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के दबाव में दिया राम मंदिर फैसला..', कांग्रेस नेता रशीद अल्वी का दावा

आज इन राशिवालों को मिल सकता है उनका प्यार, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -