बिना अनुमति के भस्म आरती में शामिल होने पर प्रतिबंध
बिना अनुमति के भस्म आरती में शामिल होने पर प्रतिबंध
Share:

उज्जैन। कलेक्टर  संकेत भोंडवे ने मंगलवार 14 फरवरी की शाम को हाल ही में टेण्डर प्रक्रिया में सफल कंपनी के द्वारा आधुनिक मशीनों के द्वारा सफाई के दिये गये डेमो का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। कंपनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि मन्दिर के कोने.कोने की व्यापकता से सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। कलेक्टर ने नवीन आधुनिक मशीनों का पूजन.अर्चन किया।

इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं कि आम दर्शनार्थियों को सुगमता से भगवान महाकाल के दर्शन हों। महाशिवरात्रि पर आम दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन कराने पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस रहेगा। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन   दोपहर में होने वाली भस्म आरती में बगैर अनुमति के कोई भी शामिल नहीं हो सकेगा। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बाद कलेक्टर  ने प्रशासक कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सौंपे गये दायित्वों पर बिन्दुवार चर्चा की। 

प्रशासक को निर्देश दिये कि वे पंडे.पुजारियों की एक अलग से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की जाये। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्थाओं में लगाई गई हैए उनके ऊपर एक सुपरवाईजर रखने के निर्देश दिये ताकि उनके निर्देशन में कार्य किया जा सके। लड्डू प्रसादी की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाये। क्वालिटी में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। 

दोपहर की भस्मारती पर वीआईपी का कब्जा...! सामान्य को कर रहे दरकिनार!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -