न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने इंदौर आई लड़की को होटल ले गया शख्स, फिर दरिंदगी कर 5 लाख रूपये लेकर हुआ फरार
न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने इंदौर आई लड़की को होटल ले गया शख्स, फिर दरिंदगी कर 5 लाख रूपये लेकर हुआ फरार
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक युवती न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने इंदौर आई थी। जहां उसका दोस्त शादी का झांसा देकर होटल ले गया तथा उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के 5 लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि 376 सहित कई धाराओं मामला दर्ज किया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता न्यूजीलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के एक मित्र के द्वारा उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। पीड़िता ने कहा कि होटल के कमरे आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया तथा बलात्कार किया। 

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लड़की द्वारा पूरे मामले की शिकायत खजराना पुलिस को की गई है। लड़की इंदौर के तिलक नगर में रहने वाली है। वह 5 की छुट्टी मनाने न्यूजीलैंड से इंदौर आई हुई थी। यहां लड़की के साथ इंदौर की एक होटल में उसके ही प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब होगा अयोध्या धाम, रामनगरी में गूंजेगा 'श्रीराम' का नाम !

'हमें अपने मित्र को रूस में देखकर ख़ुशी होगी..', राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को दिया निमंत्रण, जयशंकर से कही ये बात

'पटवारी को अब गांव में ही रहना होगा, शहर से नहीं कर सकते अप डाउन', राजस्व विभाग के लिए CM ने जारी की गाइडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -