शख्स ने अपनी ही पत्नी और 9 महीने की मासूम को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह
शख्स ने अपनी ही पत्नी और 9 महीने की मासूम को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह
Share:

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी और 9 महीने की बेटी पर जानलेवा हमला करके मार डाला। फिर बाद में स्वयं भी खुदखुशी कर ली। वह पत्नी के मायके जाने से नाराज था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम देकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर तहकीकात आरम्भ कर दी है। प्राप्त खबर के अनुसार, विशाल झांके नामक युवक की शादी जामनेर तालुका के देउलगांव गुजरी की प्रतिभा से हुई थी। विशाल पत्नी के साथ मलकापुर तालुक के दुधालगांव में रहता था। शादी के एक वर्ष पश्चात् दोनों को एक बेटी हुई। सब कुछ सही चल रहा था। कुछ दिन पहले विशाल और प्रतिभा के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। 

तत्पश्चात, प्रतिभा अपनी 9 महीने की बेटी दिव्या को लेकर मायके चली गई। विशाल को लगा कि वो वापस आ जाएगी। किन्तु प्रतिभा जब घर नहीं लौटी तो विशाल ने उसे फोन करके वापस बुलाया। मगर प्रतिभा ने वापस आने से स्पष्ट मना कर दिया। जिसके बाद विशाल गुस्से में अपने ससुराल जा पहुंचा। यहां भी उसकी पत्नी प्रतिभा से लड़ाई हो गई। उस वक़्त तो वापस घर लौट आया। किन्तु शुक्रवार को वह फिर से अपने ससुराल गया। उस वक़्त वहां केवल प्रतिभा और दिव्या ही थीं। प्रतिभा से विशाल की बहस फिर आरम्भ हुई। तत्पश्चात, विशाल ने धारधार हथियार से प्रतिभा के गले पर जोरदार हमला किया। इससे प्रतिभा के गले से खून बहने लगा तथा वह गिर पड़ी। फिर उसकी मौत हो गई। विशाल का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ तो उसने पलंग पर सोई 9 महीने की मासूम दिव्या का भी गला काटकर उसे मार डाला। फिर वहां से फरार हो गया। 

थोड़ी देर पश्चात् विशाल के ससुर घर लौटे तो अंदर का मंजर देख उनकी चीख निकल गई। तुरंत पुलिस को फोन किया गया। उन्होंने विशाल के बारे में पुलिस को बताया कि वो पहले भी उनके घर आया था तथा लड़-झगड़कर यहां से गया था। पुलिस ने पहले तो प्रतिभा और दिव्या के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिर विशाल की तलाश आरम्भ की। जैसे ही पुलिस के विशाल के घर पहुंची तो देखा कि वह घर में मृत पड़ा है। विशाल ने खुदखुशी कर ली थी। पुलिस ने उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी। शुरुआती तहकीकात में यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला नजर आया। मगर फिर भी पुलिस हर एंगल से इस मामले की तहकीकात कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड में किसी और का हाथ तो नहीं।

'1 करोड़ नौकरियों से लेकर अग्निवीर योजना बंद करने तक...', 2024 के लिए तेजस्वी यादव ने किए ये वादे

'कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला', MP में जमकर बरसे जेपी नड्डा

छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने बीच रास्ते कर डाली बदमाश की सैंडल से पिटाई, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -