'पुरुष रोज रात में करता है ना...', CM नीतीश के बयान ने पटना से दिल्ली तक मचाया हंगामा, तेजस्वी ने दी ये सफाई
'पुरुष रोज रात में करता है ना...', CM नीतीश के बयान ने पटना से दिल्ली तक मचाया हंगामा, तेजस्वी ने दी ये सफाई
Share:

पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा में प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया जिस पर पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा मच गया। बिहार भाजपा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों ने भी उनकी जमकर आलोचना की मगर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका बचाव किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश के बयान को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है और वो सिर्फ सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है।

दरअसल, नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे तथा इसी के चलते महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ।।।, उसको ।।।। कर दो। इसी में संख्या घट रही है।' हालांकि, जिस समय वो ये बयान दे रहे थे उस समय भी सदन के अंदर कुछ विधायक असहज नजर आए। महिला विधायक खास तौर पर इस पर नाराज दिखाई दे रहीं थीं। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान के बाद भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने सदन के बाहर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नीतीश कुमार ने आज सदन में जिस प्रकार का बयान दिया है, उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं। मैं सदन में उनका प्रवचन सुनने का साहस नहीं जुटा पाई और बाहर आ गई।

वहीं भाजपा के तमाम नेताओं के हमलावर होने के बाद जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया तथा उनके बयान को सेक्स एजुकेशन से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'एक बात बता दें, इसका यदि कोई गलत मतलब निकालता है तो ये गलत बात है, जो भी सीएम का बयान आया वो सेक्स एजुकेशन के बारे में था, और जब भी इसकी बात की जाती है तो लोग शरमाते हैं, इससे लोगों को बचना चाहिए, अब तो स्कूलों में इसकी पढ़ाई होती है। साइंस और बॉयोलॉजी में तो स्कूलों में इसकी पढ़ाई होती है। बच्चे पढ़ते हैं, उनके (नीतीश कुमार) बोलने का मतलब आबादी नियंत्रण को लेकर था जिसमें जो भी प्रैक्टिकली बात आती है वो उन्होंने किया।'

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट और एनकाउंटर के बीच 70 फीसद वोटिंग, मिजोरम में 75% लोगों ने किया मतदान

75% आरक्षण पर बिहार सरकार ने बढ़ा दिए कदम, नितीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्या सुप्रीम कोर्ट को होगा स्वीकार ?

TMC को 'चोर पार्टी' कहने पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूर्व की लेफ्ट सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट, लेकिन उनके नेताओं पर भी कम नहीं हैं केस !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -