मुंबई: इन दिनों युवाओं में शॉर्ट वीडियो एवं रील्स बनाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। चंद लाइक्स एवं व्यूज पाने के चक्कर में कुछ लोग तो खतरनाक वीडियोज तक बनाने से परहेज नहीं करते। इस कड़ी में मुंबई से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के पश्चात् पुलिस भी एक्टिव हो गई है। वायरल वीडियो में एक युवक को चलती कार की छत पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है।
मुंबई पुलिस अब इस वायरल वीडियो की तहकीकात कर रही है। इसमें एक युवक राजस्थान की नंबर प्लेट वाली मारूति स्विफ्ट की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है, जिससे पता चलता है कि घटना नवी मुंबई इलाके की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक चलती कार का स्टीयरिंग छोड़कर उसकी छत पर चढ़ जाता है।
Iska part - 2 police upload karegi ???? pic.twitter.com/gvnXw1PEOw
— Siya (@Siya17082000) May 28, 2024
शख्स की ऊटपटांग हरकत से भरा ये वीडियो सड़क सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। ऐसा करके उसने न केवल स्वयं की जान से खिलवाड़ किया है, बल्कि सड़क पर उपस्थित दूसरे लोग भी खतरे में हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इसे लेकर लोग कई प्रकार की बातें करने लगे। एक यूजर ने वीडियो साझा कर लिखा है, अब पुलिस इस वीडियो का ‘पार्ट 2’ अपलोड करेगी। चलती कार पर खतरनाक स्टंट का ये वीडियो देखकर नेटिजन्स खासे भड़के हुए हैं तथा युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मॉनसून से पहले इस राज्य में बरसे बदरा, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली दंगों से जुड़े राजद्रोह केस में दिल्ली HC का बड़ा फैसला, शरजील इमाम को दी जमानत