अरूण जेटली के समर्थन में उतरे वैंकेया नायडू
अरूण जेटली के समर्थन में उतरे वैंकेया नायडू
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में भ्रष्टाचार के आरोपों से केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली घिर गए हैं। इस मामले में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि वित्तमंत्री जेटली का समर्थन संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने किया है। उनका कहना था कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कुछ भी गलत नहीं किया है। 

दिल्ली सचिवालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की छापेमार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इस मामले में विवाद हो गया। केंद्र सरकार को राज्य की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने आड़े हाथों लिया। केंद्र और आम आदमी पार्टी के लिए इसे एक बड़ी लड़ाई कहा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन से जुड़ी फाईलों हेतु सीबीआई द्वारा सचिवालय पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। यह मामला केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली से जुड़ा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली डीडीसीए घोटाले में शामिल हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -